MP: 11वीं कक्षा की छात्रा ने मनचलों से परेशान होकर लगाई आग, 90% से ज्यादा झुलसी

author-image
एडिट
New Update
MP: 11वीं कक्षा की छात्रा ने मनचलों से परेशान होकर लगाई आग, 90% से ज्यादा झुलसी

जबलपुर. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मनचलों ने एक मासूम छात्रा को इस कदर परेशान कर दिया कि उसने खुद को आग ली। पीड़िता कक्षा 11 वीं की छात्रा है। छात्रा ज़िन्दगी और मौत की जंग लड़ रही है। 17 साल की छात्रा ने खुद को आग लगाई है। सुसाइड नोट में लिखा है, जिसमें अनुराग चौधरी,वरुण,आशा, तनवी केवट, ममता केवट को दोषी ठहराया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने अपने पिता के लिए इमोशनल नोट लिखा है- ‘सॉरी पापा मुझे माफ कर देना।’ पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अनुराग चौधरी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वह मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की के पिता ऑटो ड्राइवर हैं।

छात्रा 90 फीसदी जल चुकी

जबलपुर शहर में 11 वीं क्लास की एक छात्रा ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। छात्रा गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। बताया जाता है कि छात्रा शोहदों से तंग थी। उसने पुलिस में शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने आखिरकार खुद को आग लगा दी। डॉक्टरों के मुताबिक छात्रा 90 फीसदी जल चुकी है और उसकी हालत बेहद गंभीर है। पुलिस फिलहाल तहकीकात कर रही है और जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रही है।

मनचलों से तंग थी छात्रा

जबलपुर की एक मासूम छात्रा मनचलों से परेशान थी। जब उसकी सुनवाई थानें में नहीं हुई और पानी सिर के ऊपर निकल गया, तो उसने मौत को गले लगाने का रास्ता चुना। पीड़ित लड़की के पिता ऑटो चालक हैं और घटना के वक्त वो भी घर पर नहीं थे। पीड़िता चार बहनों में तीसरे नंबर की है। छात्रा ने छत पर जाकर खुद को आग लगा ली। घटना के वक्त उसकी छोटी बहन ही घर पर थी। मनचलों  से तंग आकर जान देने की कोशिश करने की खबरें आए दिन सुर्खियां बनती हैं। लेकिन ये सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं लेता।

'इन लोगों ने मेरा जीना मुश्किल कर दिया'

बेटी अपने पिता से बेहद प्यार करती थी। अपने पीछे छोड़े गए सुसाइड नोट में छात्रा ने अपने पिता को सॉरी लिखा। उसने लिखा है कि इन लोगों ने मेरा जीना मुश्किल कर दिया है। मैं इन लोगों से बहुत परेशान हो चुकी हूं। मेरा अनुराग चौधरी, वरुण, आशा और ममता ने मेरा जीना मुश्किल कर दिया। इन्होंने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया है। चारों लड़के उसके घर के चारों ओर घूमते रहते हैं।

पुलिस पर भी उठाए सवाल

इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। पिड़िता ने भी सुसाइड नोट में पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं। जबलपुर के एएसपी संजय अग्रवाल का कहना है कि छात्रा के आग लगाने की घटना उनके संज्ञान में आई है। पुलिस जांच कर रही है। छात्रा का बयान लेकर और सुसाइड नोट की स्टडी के बाद FIR दर्ज कर ली गई है। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Asha Varun Anurag Chaudhary Manchalon tries to immolate stalker harass girl student Women Crime in MP Jabalpur stalker force girl to immolate Madhya Pradesh Mamta Kewat Tanvi Kewat
Advertisment